सभी खबरें

मप्र/ विधायक शेरा ने कहा मै गृहमंत्री बनना चाहता हूं, बालाबच्चन में वो क्षमता नहीं

 

सुरेंद्र सिंह शेरा कभी दिल्ली कभी मुंबई तो कभी भोपाल में नजर आ रहे हैं।

भोपाल: मध्यप्रदेश हाई वोल्टेज ड्रामा अभी भी जारी है। कांग्रेस के दो विधायक अभी भी गायब हैं। दोनों विधायकों का छह दिन बाद भी कुछ पता नहीं चला है। इधर, निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा पांच दिन बाद सोमवार सुबह मुंबई से भोपाल वापस आ गए हैं। वापस आने के बाद शेरा सीधे वित्तमंत्री तरुण भनोट से मिलने उनके निवास पहुंचे। यहां वे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- मै गृहमंत्री बनना चाहता हूं, मौजूदा गृहमंत्री बालाबच्चन में जो क्षमता होनी चाहिए वो नहीं है। उनसे काम संभल नहीं रहा है। मै चाहता हूं कि पीपुल फ्रेंडली पुलिस बने। लोग पुलिस से डरे नहीं उनके दोस्त बनें। माता रानी की जय हो।

शेरा ने एक बयान देकर भाजपा की कलह को उजागर कर दिया है। कहा कि अब टूट-फूट तो भाजपा में होने वाली है। भाजपा के कई विधायक मेरे संपर्क में हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा विधायकों के बारे में वे जल्द ही मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा करेंगे। अभी भी जो दो कांग्रेसी विधायक गायब हैं उनमे से एक के परिजन बेहद चिंतित हैं। और रघुराज सिंह कंषाना के परिजन आज उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले हैं। वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं।  

रघुराज की गुमशुदगी की रिपोर्ट आज दर्ज करा सकते हैं परिजन

6 दिन बीत चुके हैं और अभी तक मुरैना विधायक रघुराज कंषाना का कोई पता नहीं है। बताया जा रहा है कि रघुराज के परिजन खुद उनकी तलाश करने में जुटे हैं। चर्चा है ऐसा माना जा रहा है कि परिजन आज शाम तक विधायक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करा सकते हैं। रघुराज के परिजनों से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और खबर लेते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button