सभी खबरें
बड़ी खबर – फिर सीएम शिवराज ने लिया बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना संकटकाल के बीच एक और बड़ा फैसला लिया हैं। दरअसल आज जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के कार्यकाल को बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निवास पर अहम बैठक हुई। जिसके बाद सीएम शिवराज ने इनके कार्यकाल को बढ़ा दिया हैं। अब जब तक चुनाव नहीं होते तब तक अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे।
बता दे कि इनका कार्यकाल ख़त्म होने पर हालही में प्रशासकों की नियुक्ति गई थी। अब सरकार ने अपने ही आदेश को पलट दिया हैं। शिवराज सरकार का कहना है कि कोरोना संकट में ग्रामीण प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।




