8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

दिल्ली चुनाव/ आप ने आंकड़े न जारी करने पर चुनाव आयोग पर उठाये सवाल, चुनाव आयोग ने कहा- 62.59% हुई वोटिंग

आज के समय में क्या हो रहा है यह तो भगवान ही जानता है जहाँ चुनाव आयोग तक शक के घेरे में आ जाता है। वहां किस तरह की राजनीति हो रही है आप समझ सकते हैं। चुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटिंग खत्म होने

 

नई दिल्ली: आज के समय में क्या हो रहा है यह तो भगवान ही जानता है जहाँ चुनाव आयोग तक शक के घेरे में आ जाता है। वहां किस तरह की राजनीति हो रही है आप समझ सकते हैं। चुनाव आयोग ने दिल्ली में वोटिंग खत्म होने के करीब 24 घंटे बाद रविवार शाम 7 बजे मतदान के आंकड़े जारी किए। चुनाव आयोग ने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली में 62.59% वोटिंग हुई। आयोग ने अपनी वकालत करते हुए कहा हम देर रात तक मतदान का डेटा इकट्ठा कर रहे थे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने मतदान के आंकड़े न जारी करने पर संदेह जताया था। आप ने आरोप लगाया था, “आयोग द्वारा आंकड़े न जारी करना आश्चर्यजनक है। लगता है अंदर ही अंदर खेल चल रहा है।'

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रणवीर सिंह ने कहा:

शनिवार को दिल्ली में 62.59% मतदान हुआ। यह लोकसभा चुनाव में हुए मतदान से 2% ज्यादा है, हालांकि, इस बार 2015 के विधानसभा चुनाव की तुलना में लगभग 5% कम वोटिंग हुई है। बल्लीमारान विधानसभा में सबसे ज्यादा 71.6%, जबकि दिल्ली केंट में सबसे कम 45.4% मतदान हुआ। आंकड़े जारी करने में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मतदान का डेटा रिटर्निंग ऑफिसर दर्ज कराते हैं। रात भर हम व्यस्त थे और इसके बाद सुरक्षा के इंतजामों में लग गए। डेटा एंट्री करने में थोड़ा ज्यादा वक्त लग गया, लेकिन यह जरुरी था जिससे आंकड़ा सही आये।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।