सभी खबरें

प्रदेश का युवा परेशान, बेरोजगारी के विरोध में निकाली रैली, ऐसे की CM Shivraj से रोज़गार देने की अपील  

मध्यप्रदेश/बड़वानी – शुक्रवार को मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में युवाओं ने बेरोजगारी के विरोध और व्यापम घोटाले को लेकर रैली निकाली। व्यापम घोटाले  और बेरोजगारी के विरोध में प्रदेश के युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रोजगार देने की अपील की गई। इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं ने एक दिवसीय धरना भी दिया।

युवाओं का नेतृत्व कर रहे एक छात्र ने बताया कि भारत में बेरोजगारी आज अपने चरम पर हैं। जिसकी वजह से प्रदेश में हर घंटे 3 बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगार युवाओं का कहना था कि प्रदेश में व्यापम जैसे बड़े घोटाले के बाद संस्थान का नाम तो बदल दिया गया लेकिन प्रदेश में छात्रों के रोजगार और भर्तियां में आज भी घोटाले कम नहीं हो रहे हैं।

युवाओं की मांग है कि प्रदेश में सारी संस्थाओं को खत्म कर आयोग का गठन किया जाए और आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक है रोजगार के लिए भर्तियां निकाली जाए और उन्हीं गाइडलाइन का पालन करते हुए युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button