ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें
चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस को लगा झटका: अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी में शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावी माहौल के बीच भाजपा ने कमलनाथ के गढ़ में बड़ी सेंध लगा दी है। जहाँ अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी ने भाजपा का दामन थम लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई हैं। उम्मीद है कि भाजपा मोनिका को अमरवाड़ा सीट से टिकट दे सकती है।
आपको बता दें कि मोनिटा बट्टी आदिवासी का बड़ा चेहरा है। वे स्वर्गीय मनमोहन शाह बट्टी की बेटी है। साल 2003 में अमरवाड़ा विधानसभा से मनमोहन शाह बट्टी विधायक रह चुके हैं। कोरोना काल में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी बेटी मोनिका बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना के अध्यक्ष पद संभाल रही थी।