भाजपा नेताओं ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, योगी सभा अब ग्वालियर में

भोपाल। आयुषी जैन : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में ग्वालियर में सभा करेंगे दरअसल यह सभा भोपाल में होने वाली थी.
सभा के लिए भोपाल में भाजपा नेताओं की दिलचस्पी ना देखने के बाद ग्वालियर में तैयारी शुरू की गई है. पार्टी ने भीड़ जुटाने का जिम्मा भोपाल के विधायकों को सौंपा था और पार्टी का लक्ष्य था कि सभा में कम से कम 25000 लोगों की भीड़ इकट्ठी हो, सूत्रों के हवाले से पता चल रहा है कि विधायकों ने इतनी भीड़ जुटाने के मामले में हाथ खड़े कर दिए हैं.
राजधानी की 7 विधानसभा सीटों में से 4 में भाजपा के विधायक है. पार्टी योगी आदित्यनाथ की सभा हुजूर या गोविंदपुरा में कराने की योजना बना रही थी. विधायक अपने संसाधनों के दम पर अपेक्षित भीड़ लाने से आनाकानी करते रहे जिससे अब सभा ग्वालियर में आयोजित की जाएगी।
राजधानी में सीएए पर कोई बड़ी सभा नहीं
हम आपको बता दें, राजधानी में सीएए पर कोई बड़ी सभा नहीं हो पाई है जबकि जबलपुर में गृह मंत्री अमित शाह पहुंचने वाले हैं, वहीं दूसरे शहरों में भी केंद्रीय स्तर के नेता आ चुके हैं. भोपाल के बड़े शहरों में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की सभा हुई जिसका आयोजन विधायक कृष्णा गौर की सामाजिक संस्था ने किया था.




