योगी 2.O: केशव मौर्य और बृजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम,मंत्री बनने वालों में 8 MLC शामिल

योगी 2.O: केशव मौर्य और बृजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम,मंत्री बनने वालों में 8 MLC शामिल
लखनऊ:- आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का शपथग्रहण है. ये शपथग्रहण ऐतिहासिक माना जा रहा है.योगी आदित्यनाथ इकाना स्टेडियम में शपथ लेंगे. मंच सज चुका है तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. अब बारी है इतिहास रचने की.
योगी कैबिनेट में मंत्री बनने वालों में 8 MLC भी शामिल हैं.इसके अलावा 40 विधायक हैं.
इकाना स्टेडियम वाले हर रास्ते पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम हैं.
केशव मौर्य और बृजेश पाठक डिप्टी सीएम बनेंगे.इकाना में फिलहाल गीत-संगीत का कार्यक्रम रहा है.
शपथ से पहले बीजेपी विधायक योगी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। शुक्रवार सुबह सबसे पहले योगी से मिलने वालों में आगरा ग्रामीण से चुनकर आईं बेबी रानी मौर्य शामिल थीं।
अब तक इन लोगों को सीएम आवास पर बुलाया गया:-
दयाशंकर सिंह, असीम अरुण, लक्ष्मी नारायण चौधरी, सरिता भदौरिया, अरविंद शर्मा, संदीप सिंह, संजय निषाद, गिरीश यादव, आशीष पटेल, भूपेंद्र चौधरी, जितिन प्रसाद, बलदेव औलख, सतीश शर्मा, प्रमिला पांडेय, विजय लक्ष्मी गौतम, जेपीएस राठौड़, अनूप बाल्मीकि, सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, ब्रजेश पाठक, जयवीर सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, बेबीरानी मौर्य




