सभी खबरें

धोखाधड़ी का शिकार बनी महिलाओं ने बैंक कर्मचारियों को उनको ही दफ्तर में बनाया बंधक, 4 घंटे बाद पुलिस ने कर्मचारियों को छुड़ाया

हरदा/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश के देवास जिले के ग्राम सतवास की करीब 10 से 15 महिलाओं ने हरदा के सुदामा नगर स्थित एसवीसीएल फाइनेंल कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी का आरोप लगाकर कर्मचारियों को उनके ही दफ्तर में 4 घंटों तक बंधक बनाया। इसके बाद पुलिस ने सभी बैंक कर्मचारियों को महिलाओं के बंधक से छुड़वाया और सभी को जरूरी दस्तावेज के साथ सिविल लाइंस थाने ले आई।

जानकारी के अनुसार सतवास की महिलाओं ने बुधवार को थाने पहुंचकर हरदा शहर के सुदामानगर प्राइवेट एसवीसीएल बैंक के प्रतिनिधियों, मैनेजर द्वारा रूपयों की धोखाधड़ी की शिकायत की। पीड़ित महिला जैबून भी ने बताया कि गत 12 मार्च 2022 को बैंक प्रतिनिधि के रूम में चंदन सिंह एवं दीपक सिंह सतवास पहुंचे थे। जहां पर नंबर 10 में मकबूल शाह के यहां स्व सहायता समूह की बैठक की थी। उन्होंने कहा कि अच्छी चोजना आई है। प्रत्येक महिला को एक लाख रूपए मिलेंगे। जिसमें सिलाई, पापड़, चायपत्ती क्रय, तकिये के खोल बनाने का काम दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को 8-8 हजार रूपए जमा करने होंगे। इसके दो दिन बाद एक-एक लाख का लोन उनके खाते में डाल दिया जाएगा।

बैंक कर्मचारियों की बात में आकर महिलाओं पैसे जमा कर दिए लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उनके खाते में एक पैसे नही आए, महिलाओं ने बैंक कर्मचारियों को फोन करने की कोशिश भी की लेकिन उनका मोबाइल बंद बताने लगा. इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर बैंक कर्मचारियों से पैसे दिलवाने और उनके विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button