होम बार के खिलाफ महिला कांग्रेस का आज मौन प्रदर्शन, मुंह पर बांधेगी काली पट्टियां
.jpeg)
होम बार के खिलाफ महिला कांग्रेस का आज मौन प्रदर्शन, मुंह पर बांधेगी काली पट्टियां
भोपाल:- प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार की इजाजत दिए जाने के खिलाफ आज महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में मौन प्रदर्शन करेंगी. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल इंदौर में मौन प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी.उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की शराबबंदी की मांग के बाद भी राज्य सरकार प्रदेश में शराब की बिक्री बढ़ाने की तैयारी कर चुकी है. इसके विरोध में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए प्रदेश में महिला कांग्रेस मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेगी.
बताते चलें कि मध्य प्रदेश में शराब को लेकर लगातार सियासत होती रहती है. जीतू पटवारी ने कहा था कि शिवराज सरकार स्वर्णिम मध्यप्रदेश को शराबी मध्य प्रदेश बनाने पर आमादा है. वहीं दूसरी तरफ से राज सिंह चौहान ने यह बात कही है कि शराब इसलिए सस्ती की जा रही है क्योंकि अवैध बिक्री रोकी जा सके. हालांकि इसमें अफसरों को सख्त रहने की जरूरत है.
आगे देखना होगा कि महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद सरकार का क्या रुख और रवैया होता है




