खोजें

आउटसोर्स और संविदा कर्मियों को सरकार बनते ही नियमित करेंगे, रिक्त पद भरेंगे – नेता प्रतिपक्ष Dr Govind Singh

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अक्सर संविदा कर्मचारियों के हित में बयान देते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने संविदा कर्मचारियों को लेकर कहा कि में शुरू से कहता रहा हूं कि आउटसोर्स संविदा कर्मचारी की प्रथा खत्म होने चाहिए। अगर 2023 में कांग्रेस सत्ता में आयी तो संविदा कर्मचारियों को स्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा कर दिया जाएगा।

संविदा कर्मचारियों पर मेहरबान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह , किया बड़ा वादा
2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हर वर्ग को साधने में लगी है। बता दें कि डॉक्टर गोविंद सिंह ने नेता प्रतिपक्ष की कमान संभालते ही कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के साथ ही संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और आउटसोर्स कर्मचारी को संविदा नियुक्ति देने का फैसला लिया जाएगा। साथ ही कांग्रेस पार्टी इससे जुड़े बिंदुओं को अपने वचन पत्र में शामिल करेगी।राज्य सरकार से आउट सोर्स प्रथा बंद करने की उठाई मांग

राज्य सरकार से आउट सोर्स प्रथा बंद करने की उठाई मांग
डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि हमारे नेता कमलनाथ संविदा में सालों से कर्मचारियों को सामान मजदूरों की तरह वेतन दिया जाता है। और सभी कर्मचारी बेरोजगारी के चलते मज़बूरी में वह सविदा और आउटसोर्स में काम कर रहे हैं। हमारे नेता कमलनाथ जी की भी यही इक्छा है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेकेदार परेशान करते हैं और ऐसे में इस प्रथा बंद किया जाएगा। और जितने पद हैं उन्हें स्वीकृत किया जाए।

Exit mobile version