रेलवे और हवाई जहाजों की एडवांस बुकिंग शुरू! क्या 14 अप्रैल को ख़त्म हो जाएगा लॉक डाउन?
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से देशभर में 21 दिन का लॉक डाउन घोषित की। 21 दिनों का ये लॉक डाउन 14 अप्रैल को ख़त्म होगा।
लॉक डाउन के चलते सारे आवागमन के साधन भी ठप पड़ गए हैं, सार्वजनिक यातायात बंद पड़े हैं और फिलहाल कोई ट्रेन या फ्लाइट भी नहीं चल रही हैं। लॉक डाउन के दौरान सारे यातायात के साधन बंद होने से लोग बेहद परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी गरीब मज़दूर वर्ग उठा रहा हैं। हालात यह है कि वो लोग जो बाहर जाकर मज़दूरी करके अपना घर चलाते है, वो सभी अपने घर पैदल जाने को मजबूर हैं।
इधर, लोगों को लॉक डाउन खत्म होने के साथ ही यातायत के साधनों का दोबारा शुरू होने का भी बेसब्री से इंतजार हैं। लोगों में इतना उत्साह है कि अभी से उन्होंने 15 तारीख और उसके बाद की बुकिंग शुरू कर दी हैं। इस डर से कि शायद लॉक डाउन खत्म होने के बाद टिकिट्स और सीट्स न मिले, कई लोग अभी से रेलवे और हवाई जहाजों में एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
अगर लॉक डाउन आगे नहीं बढ़ता है तो जनता का इंतजार 13 दिन बाद खत्म हो जाएगा और 15 मार्च से लोग फिर यात्रा कर पाएंगे।