पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी नें खोली पति के मिलावट खोरी की पोल
.jpg)
रतलाम/प्रियंक केशरवानीः– यूं तो परिवार में आम तौर पर झगड़े होते रहते हैं और पति-पत्नी के बीच मार-पीट भी हो जाती है। लेकिन क्या कभी आपने ऐंसा देखा है कि एक दंपती के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ा की पत्नी ने ही अपने पति की मिलावट खोरी की पोल खोल दी। यह घटना मोमिनपुरा क्षेत्र की है जहां पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी ने उसकी मिलावटखोरी का राज खोल दिया है। खाघ विभाग ने छापामार कर 38 किलो घी के सैंपल लिए हैं। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है।
दरअसल, रतलाम में एक परिवार 15 सालों से पति-पत्नी के बीच चली आ रही नोक-झोंक आज खाघ विभाग के छापे तक तब्दील हो गई है। खाघ विभाग को सूचना मिली थी कि यहां एक मकान में नकली घी बनाने की फैक्ट्री चल रही है। और खाघ विभाग को सूचना देने वाला कोई और नहीं बल्की आरोपी की पत्नी ने ही मिलावटखोरी का भंडाफोड़ कर दिया। पति-पत्नी के विवाद जिसमें पहले पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करा कर वापस लौट गई। पर कुछ ही देर बाद विवाद फिर शुरू हुआ और पत्नी ने परेशान होकर खाघ विभाग को फोन लगाकर अपने पति की पूरी पोल खोल दी।




