सभी खबरें

भोपाल / क्यों हुआ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाने पर विवाद ?जानिए

भोपाल। राजधानी के लिंक रोड नंबर एक स्थित नानके पेट्रोल पंप के पास पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की प्रतिमा को लगाने को लेकर विवादास्पद  
स्थिति बन गई हैं। जिसके चलते प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम जो कि 11 नबवंर को होना था उसे कुछ समय के लिय टाल दिया गया हैं 

विवाद का कारण ????
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा ठीक वही लगाई जा रही हैं, जहा पर तीन साल पहले चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा लगी हुई थी। आपको बता दें कि तीन साल पहले भोपाल नगर निगम ने सड़क को चौड़ा करने के लिए आजाद की प्रतिमा को यहां से हटाकर अपेक्स बैंक की तरफ सड़क किनारे स्थापित कर दिया था। 

वही भाजपा सदस्यों का कहना हे कि आजाद एक महापुरुष हैं, जो देश के लिए हँसते हुए शहीद हुए ,ऐसे महापुरुष के स्थान पर किसी नेता की प्रतिमा लगाना उनका अपमान हैं।  बरहाल खुद नगर निगम ने प्रतिमा के लिए 11 लाख 95 हजार रुपयों का बजट देकर इसे बनबाया हैं। 
वही भाजपा नेताओ का कहना हे कि , एमआईसी की बैठक में प्रतिमा लगाने का सिर्फ निर्णय किया गया था पर स्थान तय नहीं किया गया था। स्थान स्वयं  कांग्रेस सरकार ने तय किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button