सभी खबरें

महाराष्ट्र : अस्पताल में भर्ती हुए शिवसेना नेता संजय राउत, जानिए क्या है वजह ? 

शिवसेना नेता संजय राउत अस्पताल में भर्ती 

हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत अस्पताल में भर्ती हो गए हैं | इसकी वजह यह बताई जा रही है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है | जिसके बाद उन्हें सोमवार के दिन लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बता दें कि अस्पताल के एक अधिकारी द्वारा इस बारे में बताया गया है | महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक हालत पर हर रोज अपनी पार्टी के रूख से मीडिया को अवगत कराने वाले राउत को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे अस्पताल भेजा गया है |  

अधिकारी ने जानकारी व्यक्त की है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद संजय राउत को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | उनका उपचार डॉ. जलील पारकर कर रहे हैं | उन्होंने जानकारी दी है कि संजय राउत नियमित जांच के तहत 2 दिन पहले भी अस्पताल आए थे | उस समय कुछ जांच के बाद ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) किया गया था |

ECG रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों द्वारा आगे की जांच के लिए आज उन्हें अस्पताल आने को कहा गया है | बता दें कि राज्यसभा सदस्य और शिवसेना के विधायक सुनील राउत ने जानकारी दी है कि संजय राउत को कल छुट्टी मिल सकती है |   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button