सभी खबरें

आखिर क्यों दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी?

आखिर क्यों दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी? 

 नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव:- दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी(ManojTiwari) को हटा दिया गया. आदेश कुमार गुप्ता आप दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

 आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. सोमवार को मनोज तिवारी को हिरासत में ले लिया गया. मनोज तिवारी ने कोरोना संक्रमण को फैलने को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा था. हालांकि यह स्थिति अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुई है कि मनोज तिवारी को क्यों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है.

 दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मे भी बदलाव किया गया. ऐसा माना जा रहा है कि इन प्रदेश अध्यक्ष के रहते हुए भाजपा को हार मिली जिसके बाद नए चेहरे को अब प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है

 आदेश गुप्ता(Adesh Gupta) जिन्हे नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद पदभार सौंपा गया है वह पश्चिम पटेल नगर के पार्षद है. इसके अलावा आदेश गुप्ता नॉर्थ दिल्ली के मेयर भी रह चुके हैं.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) ने मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button