क्यों "महाराज" के साथ उनके समर्थक हुए भाजपा में शामिल? मंत्री इमरती देवी ने खोला बड़ा राज़

मध्यप्रदेश/डबरा – हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाली मंत्री इमरती देवी एक बार फिर मध्यप्रदेश में खूब चर्चा बटोर रही हैं। दरअसल, मंत्री इमरती देवी शुक्रवार को डबरा के ग्रामीण इलाके में पहुंची थी, जहां उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए यह एक बार फिर पीसीसी चीफ कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर करारा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि ‘महाराज’ का कांग्रेस में सम्मान नहीं था, दिग्विजय और कमलनाथ ‘महाराज’ को मध्य प्रदेश से भगाना चाहते थे। इसलिए ‘महाराज’ सम्मान के लिए बीजेपी में आये हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार में कमलनाथ ने मंत्रिमंडल पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा चूंकि हम सिंधियाजी के मंत्री थे, इसलिए हमें ऐसा बिठा रखा था जैसे हम सिर्फ पुतला हों, कोई काम नहीं दिया।
मंत्री देवी ने आगे कहा पहले हम पंजा पर थे अब कमल पर आ गए। लेकिन हम आपके साथ हैं, यह साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। सिर्फ चिन्ह बदला है। अब आपके पुरे काम होंगे, डबरा का विकास होगा। जल्द ही रोड मंजूर होगी और जल्द ही रोड बनेगी।
मालूम हो कि मंत्री इमरती देवी पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ख़ास मानी जाती हैं। यहीं कारण है की उन्हें भाजपा में आने के बाद भी वोही विभाग मिला जो पूर्व में कमलनाथ सरकार के दौरान उनके पास था।



.jpeg)
