25 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Madhya Pradesh: BJP नेता साइकिल से चलते थे और अब देखो,ये सिंधिया नहीं हैं, ये हैं माफिया : Imarti Devi

इमरती ने आगे कहा कि कांग्रेसी हाथी है. हाथी चलते जाते हैं और कुत्ते भोंकते रहते हैं. हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. कमलनाथ सरकार अच्छा काम कर रही है मध्यप्रदेश में माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

ग्वालियर। महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने BJP द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भूमाफिया कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

इमरती देवी ने कहा कि सिंधिया जी के पास कमी नहीं है जो वे माफिया बनेंगे. भारतीय जनता पार्टी के नेता साइकिल से चला करते थे और अब क्या हो गए हैं. इन्हें कहते हैं माफिया.

इमरती ने आगे कहा कि कांग्रेसी हाथी है. हाथी चलते जाते हैं और कुत्ते भोंकते रहते हैं. हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. कमलनाथ सरकार अच्छा काम कर रही है मध्यप्रदेश में माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

इमरती देवी ने यह बयान आज ग्वालियर के भगवत सहाय सभागार में बेटियों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।