सभी खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, कोरोना जांच में हुआ ये खुलासा…… 

उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनकी हालत नियंत्रण में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं, मेदांता अस्पताल के निदेशक राकेश कपूर ने बताया कि उनके टेस्ट कराए गए है, टेस्ट में पाया गया कि उन्हें यूरेनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कोरोना का टेस्ट भी करवाया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 

बता दे कि मुलायम सिंह की तबीयत पिछले कई महीनों से खराब चल रही हैं। इस से पहले भी उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस दौरान पाया गया था कि उनकी बड़ी आंत में समस्या हैं। लेकिन इलाज के बाद वो ठीक हो गए थे, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें छुट्टी दे दी थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button