सभी खबरें

उपचुनाव में कौन होगा भाजपा का चेहरा? सिंधिया समर्थक बोले "महाराज", तो भाजपा ने कहा "शिवराज", पार्टी में अनबन…!

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश की सरगर्मी बढ़ती जा रहीं हैं। साथ ही बयानबाज़ी का दौर भी शुरू हो गया हैं। बीजेपी के अंदर अब उपचुनाव में पार्टी के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इसी बीच सिंधिया समर्थक और करेरा से विधायक रहे जसवंत जाटव ने बड़ा बयान देते हुए प्रदेश की सियासत को और गरमा दिया हैं। 

जसवंत जाटव ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव बीजेपी (BJP) के बैनर तले ही लड़े जाएंगे, लेकिन उपचुनाव में पार्टी का चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) होंगे। 

वहीं, दूसरी तरफ इस बारे में बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है कि ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर सीएम शिवराज ही पार्टी का चेहरा होंगे। लेकिन इन सीटों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का अहम रोल होगा।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की जिन 24 सीटों पर चुनाव होने है उसमें से 16 सीटें  ग्वालियर और चंबल इलाके से आती है, जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया का खासा प्रभाव माना जाता हैं। ऐसे में पूर्व विधायकों की सोच है कि 16 सीटों पर सिंधिया ही पार्टी का चेहरा बने।

इधर, इन बयानों के बाद कांग्रेस ने तंज कसना शुरू कर दिया हैं। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा है कि उपचुनाव में बीजेपी का चेहरा कौन होगा यह उनका पार्टी तय करेगी, लेकिन 22 सीटों पर प्रत्याशियों की नीति से हार जीत तय होगी।

बताते चले कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर, जयभान सिंह पवैया सरीखे नेताओं ने ग्वालियर और चंबल में जमकर प्रचार किया था। लेकिन अब हालात कुछ है, ऐसे में अब देखना दिलचस्प हो गया है कि किस के चहरे पर पार्ट चुनाव लड़ती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button