सभी खबरें

जब कैलाश विजयवर्गीय ने कहा "मार रहा हूं मच्छर", कांग्रेस नेता बोले, "जब तक मामाजी है यही करना पड़ेगा"

भोपाल : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का एक ट्वीट इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार रात 2.30 बजे एक ट्वीट कर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा की – मैं दिल्ली में हूं। यहां पिछले 1 घंटे से लाइट नहीं है। खिड़की खोली तो हवा के साथ मच्छर भी आ गए हैं। अंधेरे में मच्छर मार रहा हूं। सुबह स्कोर बताऊंगा। जय हो फ्री बिजली वाली सरकार।

वहीं, कैलाश विजयवर्गीय के इस ट्वीट पर कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने करार तंज कसा।

नरेंद्र सलूजा ने विजयवर्गीय के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा की – कैलाश जी, मध्यप्रदेश में भी यही स्थिति है। अंतर यह है कि यहां जनता दिन में भी मच्छर मार रही है, रोज स्कोर बढ़ रहा है। घंटों बिजली गायब है। जय हो 24 घंटे बिजली देने वाली सरकार की।

एक और ट्वीट में सलूजा ने लिखा- सुना था कि भाजपा के तमाम नेता आज दिल्ली में 2023 का रोडमैप बनाने गए हैं, लेकिन ये क्या, ये तो वहां जाकर मच्छर मार रहे हैं। नरोत्तमजी आप भी एक दिन पहले गए हैं। आपने कितने मारे…? अब जब तक मामाजी हैं, आप लोगों को मच्छर ही मारने हैं। स्कोर आज मामाजी पूछ लेंगे।

गौरतलब है कि गुरुवार को होने वाली भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप की मीटिंग में शामिल होने के लिए विजयवर्गीय एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button