सभी खबरें

जब शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने लिया दिग्विजय सिंह से आशीर्वाद और पूछी ये बात….फिर हुआ ये

मध्यप्रदेश/राजगढ़/ब्यावरा – मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाली वोटिंग से पहले गुरुवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे लेकर सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही हैं।

ये तस्वीर है मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश के मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की मुलाकात की।

दरसअल, मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले दोनों दलों के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे है, और अपने अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं।

इसी सिलसिले में चुनावी दौरे के दौरान कार्तिकेय सिंह चौहान की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ राजगढ़ जिले के ब्यावरा में मुलाकात हुई। जहां कार्तिकेय सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह से आशीर्वाद लिया। साथ ही उनके बेटे जयवर्धन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।

मालूम हो कि कार्तिकेय सिंह चौहान बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान कार्तिकेय के बयानों में कांग्रेस नेता अक्सर निशाने पर देखे गए हैं।

जबकि दिग्विजय सिंह लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए नज़र आए हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की हुई इस मुलाकात ने प्रदेश की सरगर्मी को बढ़ा दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button