बड़वानी :-5446 किसानों से इतने क्विंटल की हुई गेहूं की खरीदी
.jpeg)
5446 किसानों से इतने क्विंटल की हुई गेहूं की खरीदी
बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट :- जिले में 15 अप्रैल से प्रारंभ गेहूॅ खरीदी के तहत समस्त 26 केन्द्रो पर 5446 किसानो से 336430.46 क्विंटल गेहूॅ क्रय किया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी बीके कोष्ठा से प्राप्त जानकारी अनुसार ओझर में 203 किसानो से 11610 क्विंटल, अंजड़ में 317 किसानो से 26098.50 क्विंटल, तलवाड़ा बुजुर्ग में 234 किसानो से 15716.50 क्विंटल, ब्राहम्णगाॅव में 363 किसानो से 20001 क्विंटल, दवाना में 297 किसानो से 16606.97 क्विंटल, बोरलाय सोसायटी के तहत तलुन में 247 किसानो से 18870.50 क्विंटल, बड़वानी सोसायटी के तहत तलुन में 322 किसानो से 19072.50 क्विंटल, खाण्डेराव मार्केटिंग सोसायटी के माध्यम से अंजड़ में 404 किसान से 32161 क्विंटल, मढ़गांव में 186 किसानो से 9445.47 क्विंटल, तलवाड़ाडेब में 410 किसानो से 27971.02 क्विंटल, रणगांव में 249 किसानो से 16828 क्विंटल, पाटी में 19 किसान से 779 क्विंटल, धनोरा में 10 किसानो से 322 क्विंटल, राजपुर में 256 किसानो से 13454.50 क्विंटल, सिलावद में 98 किसानो से 3927 क्विंटल, बलवाड़ी में 116 किसानो से 5925 क्विंटल, ठीकरी में 371 किसान से 21587 क्विंटल, पलसूद में 71 किसानो से 3698.50 क्विंटल, खाण्डेराव विपणन संस्था ठीकरी के राजपुर में 218 किसानो से 13948 क्विंटल, आदिम जाति सहकारी संस्था मोयद के तहत पानसेमल में 173 किसानो से 7246 क्विंटल, खेतिया में 31 किसान से 1134 क्विंटल, सहकारी संस्था बोरलाय के तलुन केन्द्र पर 236 किसानो से 18744 क्विंटल, भमोरी में 201 किसानो से 11436 क्विंटल, सहकारी संस्था बड़वानी के तलुनखुर्द केन्द्र पर 247 किसानो से 12849 क्विंटल, सहकारी संस्था दवाना के कुआ केन्द्र पर 60 किसानो से 2697 क्विंटल, निवाली में 107 किसानो से 4302 क्विंटल गेहूॅ खरीदा गया है।

.jpg)

.jpeg)
