1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

BJP के हाथ से निकलें 7 नगर निगम, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा बोले, ये है चिंता का विषय, करेंगे समीक्षा

भोपाल : लंबे समय बाद मध्यप्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव में इस बार भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक समय जहां भाजपा का 16 नगर निगमों में कब्ज़ा था, वहीं अब उसके हाथ से 7 नगर निगम निकल गए हैं। जबकि, कांग्रेस जीरो से बढ़कर 5 पर पहुंच गई है।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मान रहे हैं कि ये बीजेपी की हार है। उनका कहना है कि दूसरे चरण में 3 नगर निगम में झटका लगा है।पहले चरण की गिनती में 4 मेयर के चुनाव हारे हैं। यह चिंता का विषय है। हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजों को देखें तो नगर पालिका और परिषद में भाजपा ने 95 फीसदी जीत दर्ज कराई है।

वीडी शर्मा ने कहा निचले स्तर पर भाजपा को कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सफलता मिली और जनता का भी समर्थन मिला है। यह भाजपा की नगर पालिका और परिषद में ऐतिहासिक जीत है। बता दे कि दूसरे चरण में रीवा, कटनी, मुरैना भाजपा के हाथ से निकल गया। जबकि छिंदवाड़ा, ग्वालियर, सिंगरौली और जबलपुर पहले ही हार चुके थे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।