सभी खबरें

हमने सोचा था बेरोजगारी दूर करेंगे, अच्छे काम करेंगे, लेकिन आज हमारी ही सुनवाई नहीं हो रही – कांग्रेस नेता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश कांग्रेस में लगातार घमासान मचा हुआ हैं। आए दिन दिग्गज नेताओं की अपनी ही सरकार के प्रति नाराज़गी उभर कर सामने आ रहीं हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiradiytya scindia) के बाद कांग्रेस सरकार में मंत्री-विधायक रह चुके अजय सिंह (ajay singh) उर्फ राहुल भैया का बड़ा बयान सामने आया हैं। अजय सिंह (ajay singh) के इस बयान ने पार्टी के लिए कहीं न कहीं खतरे की घंटी को बजा दिया है, और यह सब बताता है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।

दरअसल, अजय सिंह (ajay singh) ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई हैं। उन्होंने कहा है कि सब कुछ ठीक होने के बाद भी सब कुछ ठीक नहीं हैं। अजय सिंह (ajay singh) ने कहा कि जब सरकार बनी थी तब हमने भी सोचा था कि हम युवाओं की बेरोजगारी दूर करेंगे, सिंचाई के साधन बढ़ाएंगे, हमारी बहुत इच्छा थी कि हम भी कुछ काम करेंगे लेकिन आज हमारी ही सुनवाई नहीं हो रही हैं। 

अजय सिंह (ajay singh) यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा (assembly) और लोकसभा (loksabha) का चुनाव हारने के बावजूद उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बता दे कि अजय सिंह (ajay singh) का ये बयान सीधी जिले के रामपुर नैकिन में जनता को संबोधित करते हुए आया। 

ऐसा पहला मौका नहीं है जब अजय सिंह (ajay singh) का अपनी सरकार के प्रति दर्द छलका हो। इस से पहले भी कई बार अजय सिंह (ajay singh) अपनी सरकार के खिलाफ नाराज़गी जता चुके हैं। गौरतलब है कि इस से पहले उन्होंने कहा था कि ना मैं मंत्री हूं और ना ही विधायक। मेरे पास तो वो लोग आते है जिनकी कोई नहीं सुन रहा हैं। हां मेरे पास, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आते है, जो अपनी बात कहना चाहते हैं। 

बता दे कि कमलनाथ सरकार में लगातार नाराज़गी की खबरें सामने आ रहीं हैं। हालांकि कांग्रेस इस बात का दावा ज़रूर कर रही है कि पार्टी में सब ठीक चल रहा हैं। लेकिन असल में पार्टी के भीतर ही नोकझोक बनी हुई हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button