सभी खबरें

देखें  video विश्व महिला दिवस पर जबलपुर को एक और सौगात, जबलपुर से चांदाफोर्ट के बीच नई ट्रेन का शुभारंभ

 देखें  video विश्व महिला दिवस पर जबलपुर को एक और सौगात, जबलपुर से चांदाफोर्ट के बीच नई ट्रेन का शुभारंभ

  • रेल मंत्री पीयूष गोयल और सांसद राकेश सिंह ने वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करते हुए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
  • सप्ताह में 3 दिन चलेगी जबलपुर से बल्लारशाह के लिए ट्रेन

 देखें  video- https://youtu.be/kIYuM6oQu08

द  लोकनीति डेस्क जबलपुर
विश्व महिला दिवस के दिन रेलवे ने जबलपुर को आज एक और सौगात दी है, सोमवार से जबलपुर से चांदाफोर्ट के बीच नई ट्रेन का शुभारंभ कर दिया गया। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की समय सारणी भी जारी कर दी है ।  शुभारंभ समारोह में रेल मंत्री पीयूष गोयल और सांसद राकेश सिंह ने वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करते हुए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

जबलपुर गोंदिया के बीच नई रेल लाइन में शुभारंभ हुई यह ट्रेन
जबलपुर-गोंदिया के बीच की नई रेल लाइन में जबलपुर और रीवा से दो ट्रेनों को चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने दे दी थी, लेकिन किसी कारण बस जबलपुर से बल्लारशाह के बीच शुरू होने वाली ट्रेन का उद्घाटन रोक दिया गया था, वही रीवा से इतवारी नागपुर के बीच चलने वाली ट्रेन को समय पर हरी झंडी दिखा दी गई थी। 

सप्ताह में 3 दिन चलेगी जबलपुर से बल्लारशाह के लिए ट्रेन
 जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम के मुताबिक इस ट्रेन को सप्ताह में 3 दिन चलाया जाएगा यह ट्रेन मंगलवार- गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी,वही चांदाफोर्ट से भी मंगलवार गुरुवार और शुक्रवार को वापस लौटेगी,आज ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर कई भाजपा नेताओं सहित डीआरएम संजय विश्वास और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। 

यह है ट्रेन की समय सारणी
जबलपुर से बल्लारशाह के लिए यह ट्रेन 12 डिब्बो की रहेगी, ट्रेन जबलपुर से सुबह 5:15 पर चलकर 5:25 पर मदन महल, 5:35 पर कछपुरा से गुजरेगी,वही 8:15 पर नैनपुर, 9:40 पर बालाघाट, 10:25 पर गोंदिया और 1:45 पर चांदाफोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button