राहुल ने भारत को बताया "Rape Capital" तो मनोज तिवारी बोले "मेंटली डिस्टर्ब्ड" है गांधी

नई दिल्ली – देश में बढ़ रहीं रपे घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ''भारत को दुनिया की बलात्कार की राजधानी के रूप में जाना जाता हैं। विदेशी यह सवाल पूछ रहे हैं कि भारत अपनी बेटियों और बहनों को सुरक्षा क्यों नहीं दे पा रहा हैं। कांग्रेस नेता का यह बयान वायनाड दौरे से आया। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का एक विधायक (कुलदीप सिंह सेंगर) एक महिला के साथ रेप में शामिल है और प्रधानमंत्री एक शब्द भी नहीं कहते.''
राहुल गांधी के इस बयान के बाद सांसद और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बड़ा हमला बोला हैं। मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया हैं। मनोज तिवारी ने विवादित बयान देते हुए राहुल को 'मेंटली डिस्टर्ब्ड' करार दिया।
मनोज तिवारी ने कहा की राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें अदालत में माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि
राहुल गांधी न तो भारत को गौरवान्वित कर सकते हैं और न ही ऐसा होता हुए देख सकते हैं। बार-बार वो ऐसे बयान देते हैं जिससे वो 'मेंटली डिस्टर्ब्ड' दिखते हैं।




