BJP विधायक के पुत्र ने मंडल अध्यक्ष को जमकर पीटा, इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

मध्यप्रदेश/सिंगरौली – मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक गुडांगर्दी का मामला सामने आया हैं। जहां बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य के पुत्र ने गुडांगर्दी करते हुए पार्टी के ही मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि विधायक रामलल्लू के पुत्र विवेक कुमार वैश्य ने सिंगरौली मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग बंटी व उनके चाचा सुभाष गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा विवाद जमीन पर कब्जा को लेकर हुआ। वहीं पुलिस ने भी इस मामल पर केस दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी विवेकानंद वैश्य, गेंदालाल साहू व अन्य लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 , 427, 352, 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई हैं।
खबरों के मुताबिक, खानहना बॉर्डर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग की जमीन पर विधायक पुत्र विवेकानंद जबरन घर बनाने की कोशिश कर रहा था। जानकारी होने पर मंडल अध्यक्ष अपने चाचा व एक अन्य के साथ मोरवा अनपरा रोड के खनहना पहुंचे। जहां चुरकी की जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। मंडल अध्यक्ष के पूछने पर विधायक पुत्र भड़क उठा और मारपीट चालु कर दी। मारपीट के बाद विधायक पुत्र ने वाहन में तोडफ़ोड़ भी की। जिससे मंडल अध्यक्ष घायल हो गए।
वहीं, घटना के बाद समाज के प्रबुद्ध लोग व व्यापारियों ने मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र के समर्थन में थाने पहुंच गए। और इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने विधायक पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया।