इंदौर:- संक्रमित युवती से अश्लीलता, दो वार्डबॉय ने की निर्वस्त्र करने की कोशिश
.jpeg)
इंदौर:- संक्रमित युवती से अश्लीलता, दो वार्डबॉय ने की निर्वस्त्र करने की कोशिश
इंदौर:- मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, सरकारी आंकड़े यह बात कहते हैं कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ है.
पर अस्पतालों की स्थिति बद से बदतर है.
जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, प्रबंधन द्वारा उनकी भी देखभाल नहीं की जा रही है. आलम यह है कि अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों के साथ वार्ड बॉय छेड़खाड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला इंदौर जिले से आया है. यहां के एक अस्पताल में भर्ती युवती से दो वार्ड बॉय द्वारा न सिर्फ अश्लीलता की गई, बल्कि निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार संयोगिता गंज थाना इलाके में स्थित एक अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव युवती को भर्ती कराया गया था. इसी बीच मंगलवार की देर रात दो वार्ड बॉय ने एक युवती के साथ अश्लीलता की . वह सफाई के नाम पर युवती के कमरे में घुस गए और अकेला पाकर युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगे. साथ ही इस दौरान दोनों युवती को निर्वस्त्र करने की भी कोशिश कर रहे थे. लेकिन जब युवती चिल्लाने लगी तो दोनों भाग गए.
इसकी जानकारी परिजनों को युवती ने तब भी जब वह अस्पताल में उसका हाल चाल पूछने पहुंचे थे. युवती की हालत स्थिर नहीं होने की वजह से परिजनों ने कोई भी कार्रवाई नहीं की.वहीं, मामले में संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने दोनों वार्ड बॉय को नौकरी से निकाल दिया है.
मध्य प्रदेश में जहां शिवराज सिंह चौहान महिला सुरक्षा की बात करते हैं वहीं इस महामारी के दौरान भी अस्पतालों में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं.


.jpeg)

