सभी खबरें

हमीदिया अस्पताल की बड़ी लापरवाही, गायब है वार्ड बॉय ….मासूम बच्चा खींच रहा है स्ट्रेचर

हमीदिया अस्पताल की बड़ी लापरवाही, गायब है वार्ड बॉय ….मासूम बच्चा खींच रहा है स्ट्रेचर

 

भोपाल:- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल की लापरवाही अक्सर कर सामने आती है. अभी वहां पर दवाएं मौजूद नहीं रहती हैं तो कभी स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट नजर आती है.  इसी बीच एक बार फिर से बड़ी लापरवाही सामने आई है. कोरोना मरीजों को इलाज देने के लिए नई नई व्यवस्थाओं में हमीदिया अस्पताल में पिछले 1 सप्ताह से लगातार अफरा-तफरी मची हुई है मंगलवार को मेडिसिन डिपार्टमेंट के वार्ड नंबर 3 को खाली करा लिया गया इसे अब कोरोना वार्ड बनाया जायेगा.यहां के कुछ मरीजों को मेडिकल वार्ड पांच में शिफ्ट कर दिया गया है वहीं मेडिकल वार्ड 5 मे भर्ती कुछ मरीजों को female वार्ड-6 में शिफ्ट कर दिया गया.ये पहली बार हुआ है जब फीमेल वार्ड में पुरुष मरीजों को भर्ती किया जा रहा है. कोरोना वार्ड बनाने के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती 20 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया. इनमें तीन मरीजों की हालत गंभीर थी मरीजों की शिफ्टिंग के चलते परिजन अपने मरीज को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के लिए खुद स्ट्रेचर खींचते दिखाई दिए. यह स्थिति तब है जब हमीदिया अस्पताल प्रबंधन से अनुबंध के तहत यूडीएस कंपनी ने 142 वार्ड बॉय स्ट्रेचर खींचने के लिए दिए.

 एक मासूम बच्चा अपने परिजन को स्ट्रेचर पर लिटा कर स्पेशल खींच रहा है वार्ड बॉय नदारद हैं..
 यह सारी लापरवाही हुई अस्पताल में चल रही है

 अस्पताल अधीक्षक आईडी चौरसिया ने कहा कि कंपनी से सरकार के अनुबंध के तहत वार्ड बॉय को स्ट्रेचर खींचने की जिम्मेदारी दी है कंपनी को नोटिस देकर पूछेंगे कि उनके वार्ड बॉय कहां थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button