सभी खबरें

जंग : कीव में हुए 3 विस्फोट, सभी इलाकों में एक साथ हवाई हमले का अलर्ट जारी, रूस का वॉरशिप डूबा

इंटरनेशनल डेस्क : यूक्रेन जंग को 51 दिन बीत चुके हैं। ये जंग थमने के बजाए बढ़ती जा रहीं है। इसी बीच यूक्रेन के सभी इलाकों में एक साथ हवाई हमले का अलर्ट घोषित किया गया है। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह ब्लास्ट की जानकारी मिली है। यहां एक के बाद एक 3 विस्फोट हुए हैं।

इसके अलावा खबर है कि यूक्रेनी हमले का शिकार रूस का मिसाइल दागने वाला वॉरशिप डूब चुका है। यूक्रेन के दक्षिणी सैन्य कमान ने बुधवार देर रात दावा किया कि उसने रूसी वॉरशिप मस्कवा को नेप्च्यून एंटी-शिप मिसाइलों से तबाह कर दिया है। हमले के बाद यह डूबने लगा और क्रू को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

वहीं, रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार देर रात कहा कि यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद वॉरशिप मस्कवा ब्लैक सी में डूब गया। जहाज को टो करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ऐसा हुआ। हालांकि, रूस पहले ही वॉरशिप मिसाइल हमले से इनकार कर चुका है। रूस ने कहा है कि वॉरशिप पर आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी।

यूक्रेनी आर्म्ड फोर्स के मुताबिक, रूस पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक हमले की तैयारी कर रहा है। इसके लिए दक्षिणी सैन्य जिले की एडिशनल मिलिट्री यूनिट्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूसी बॉर्डर के पास एक पोस्ट पर मोर्टार दागे हैं। ये हमला ब्रायंस्क इलाके में हुआ है।

इधर, यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज (UNHCR) के मुताबिक, 50 दिनों के जंग में 50 लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिकों ने देश छोड़ा है, जबकि, 71 लाख से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं। इसमें 90% शरणार्थी महिलाएं और बच्चे हैं, क्योंकि बड़े उम्र के पुरुषों को यूक्रेन छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button