नियमितीकरण की प्रतीक्षा के साथ अतिथि विद्वानों ने शुरू की सीएम शिवराज के स्वास्थ लाभ के लिए पूजा अर्चना

नियमितीकरण की प्रतीक्षा के साथ अतिथि विद्वानों ने शुरू की सीएम शिवराज के स्वास्थ लाभ के लिए पूजा अर्चना
मध्यप्रदेश/भोपाल – पूरे वर्ष सत्ता के गलियारों में गूंजता रहा महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण का नारा अतिथिविद्वानों के शाहजाहानी पार्क के चर्चित आंदोलन ने सत्ता की जड़ों को हिला कर रख दिया और पिछली सरकार और वर्तमान सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि नियमितीकरण के अलावा कुछ मंजूर नहीं है। सरकार बदली मुख्यमंत्री बदले लेकिन नहीं बदली तो अतिथि विद्वानों की हालत। इसके बावजूद भी सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को जैसे ही कोरोना हुआ रिपोर्ट पॉज़िटिव आई तो अतिथि विद्वानों ने अपने मुखिया शिवराज सिंह चौहान के जल्दी स्वस्थ होने के लिए पूजा अर्चना से लेकर यज्ञ तक शुरु कर दिए है। महासंघ के अध्यक्ष तथा नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ देवराज सिंह ने बताया कि हम सभी अतिथि विद्वानों ने शिवराज सिंह चौहान जी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए कोरोना की भीषण महामारी को देखते हुए अपने अपने गृह जिलों तहसील स्तर वा अपने अपने घरों में पूजा अर्चना यज्ञ सुरु किए हैं हम सब अतिथि विद्वानों को पूर्ण विश्वास है कि जल्दी ही प्रदेश के मुखिया स्वस्थ होकर हमारे सभी बाहर हुए अतिथि विद्वानों को सेवा में लेकर नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे।
कोरोना की महामारी और फालेन आउट अतिथि विद्वानों की बेरोजगारी दोनों भयावह
आज प्रदेश के उच्च शिक्षित अतिथि विद्वान पिछले 7 महीने से बेरोजगार होकर घरों में बैठे है। आर्थिक बदहाली के कारण तो कई विद्वान इस दुनिया तक को छोड़ दिए हैं।मोर्चा के मिडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने सरकार से गुहार लगाई है कि अब किस बात की देरी है अब मुख्यमंत्री बन गए,मंत्री बन गए, कैबिनेट बन गई तो पिछले 4 महीने से रुकी हुई लिस्ट जारी क्यों नहीं कर रही है सरकार।सरकार से अनुरोध है कि तत्काल लिस्ट जारी कर लगातार होती अतिथि विद्वानों की आत्महत्या को रोके।
कोरोना संक्रमण से मुख्यमंत्री सहित पूरे प्रदेश को बचाए ईश्वर हम प्रार्थना करते हैं
कोरोना संक्रमण प्रदेश ही नही बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र व विश्व के लिए एक चुनौती बना हुआ है। इस भयावह महामारी ने हमारे सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जी को भी लपेटे में ले लिया है। मोर्चा के प्रवक्ता डॉ मंसूर अली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हम सब अतिथि विद्वानों की आशा माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से लगी हुई है हमारे जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री जल्दी स्वस्थ हो, इसके लिए हमारा पूरा संगठन प्रार्थना और पूजा अर्चना कर रहा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि माननीय मुख्यमंत्री जी जल्द ठीक हो।अतिथि विद्वानों को सेवा में लेते हुए नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर हम सबका कल्याण करें।

.jpeg)


