सभी खबरें

व्यापमं महाघाेटाला : CBI ने पेश किया 700 पन्ने का चालान, दो डॉक्टरों को हुई जेल, जबकि दर्ज की गई 276 FIR

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित व्यापमं महाघाेटाले को लेकर सीबीआई ने शुक्रवार काे विशेष जज अनिल कुमार नामदेव की काेर्ट में चालान पेश किया। 

क्या कहा गया कोर्ट में 

  • 700 पन्ने के चालान की प्रति सीडी के रूप में कोर्ट में प्रस्तुत की गई। 
  • जांच एजेंसी ने 200 लाेगाें काे आराेपी बनाया। 
  • जबकि 76 काे क्लीन चिट दी। 
  • कोर्ट को बताया गया कि मामले में 276 एफआईआर दर्ज की गईं। 
  • इन मामलाें से जुड़े चार आराेपियाें की माैत हाे चुकी हैं। 
  • आराेपियाें में फर्जीवाड़ा करने वाले परीक्षार्थी, साेल्वर और दलालाें के नाम हैं।  
  • सुनवाई के बाद जज ने काेर्ट में डाॅ. मनाेज माैर्य (सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली) और डॉ. आशीष कुमार (उज्जैन) को जेल भेज दिया।
  • मामला व्यापमं महाघाेटाले से जुड़े पीएमटी 2006, 2007, 2008 और 2010 के फर्जीवाड़े का।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button