सभी खबरें

व्यापम घोटाला : 18 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 5 ने लगाई अग्रिम जमानत की अर्जी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शुक्रवार को व्यापम घोटाले से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की स्पेशल टीम ने सभी 18 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया हैं। साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की हैं। वहीं, 18 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होते ही पांचों आरोपी संजय अलोरिया, कैलाश कुमार नीमोरिया, अनार सिंह, कोमल सिंह और संजय सोलंकी ने अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई हैं। इन आवेदन पर सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। 

इस से पहले जांच एजेंसी एसटीएफ (STF) ने सभी आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किए थे। जिसमें एक भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुआ।

बता दे कि मध्यप्रदेश में 2012 में हुए व्यापम परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला में एक नया मोड़ सामने आया हैं। सीबीआई की विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि एसटीएफ (STF) थाने में परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 2012 में अनुचित ढंग से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के संबंध में शिकायतों की जांच की गई थी। इस मामले में व्यापमं के अधिकारी कर्मचारी ने घूस लेकर अनेक अभ्यर्थियों को पास करा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button