ICC T20 विश्व कप 2021 से पहले वर्चुअल ट्राफी का आयोजन

आइसीसी ने लीग फेज के सभी मैचों की घोषणा कर दी है और बता दिया है कि टी20 विश्व कप का कौन सा मुकाबला कब खेला जाएगा।
इसके अलावा आइसीसी ने टी20 विश्व कप से पहले एक वर्चुअल ट्राफी टूर का भी ऐलान किया है। इस ट्राफी टूर की शुरुआत पिछले टी20 विश्व कप के स्टार कार्लोस ब्रेथवेट करेंगे। ब्रेथवेट ने इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डेंस स्टेडियम में हुए फाइनल के आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के मारकर वेस्टइंडीज को 2016 में खिताब जितिया था। बेन स्टोक्स के आखिरी ओवर की पहली चार गेंदों पर उन्होंने एक के बाद एक चार छक्के जड़े थे।
लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया में आए व्यवधान की वजह से वैश्विक ट्राफी टूर संभव नहीं हो सका। ऐसे में आइसीसी ने क्रिकेट प्रशंसकों से ट्राफी को उन देशों में ले जाने का आग्रह किया है जहां काफी क्रिकेट खेला जाता है। हालांकि, वर्चुअल ट्राफी टूर के जरिए दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक इस आयोजन से जुड़ सकेंगे। जल्द ही टी20 विश्व कप ट्राफी टूर के कार्यक्रम का ऐलान होगा।
आप को ये बता दें कि आइसीसी टी20 विश्व कप के अब तक 6 टूर्नामेंटों का आयोजन हो चुका है, जिसकी मौजूदा चैंपियन टीम वेस्टइंडीज है और वेस्टइंडीज ही सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है।
कैरेबियाई टीम ने डेरेन सैमी की कप्तानी में 2012 और 2016 में खिताब जीता था।
भारतीय टीम ने 2007 में खिताब अपने नाम किया था, जो कि टूर्नामेंट का पहला सीजन था।
2009 में पाकिस्तान विजेता बना था,
2010 में इंग्लैंड जीता था और 2014 में श्रीलंका ने विश्व कप की ट्राफी जीती थी।




