रायसेन के दीवानगंज चौकी छेत्र में अवैध शराब जुआ सट्टा बंद कराने ग्रामीण आधी रात को चौकी पहुँचे, और नारे बाजी कर सौपा ज्ञापन

रायसेन के दीवानगंज चौकी छेत्र में अवैध शराब जुआ सट्टा बंद कराने ग्रामीण आधी रात को चौकी पहुँचे ओर नारे बाजी कर ज्ञापन सौपा
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : – रायसेन तहसील के ग्राम दीवानगंज अम्बाडी में गांव की छोटी छोटी दुकानों पर शराब बेची जा रही है । वही जुआ सट्टा खिलाया जा रहा है जिस से लोगो के घर बर्वाद हो रहे है आसानी से गांव में शराब मिलने से लोग अधिक शराब पीकर गांव में ओर घर मे परिजनों से लड़ाई झगड़ा करते है। जिस से कई परिवार बर्वाद हो रहे है । गांव में बिक रही शराब और जुआ सट्टा बंद कराने के लिए कई बार आवेदन अधिकारियों को दिए जा चुके है जिस बाद बंद नही होने पर ग्रामीण का गुस्सा फूटा आधी रात को महिलाओं बच्चों सहित दर्जनों ग्रामीण दीवानगंज चौकी पहुँचे जहा जमकर नारे बाजी की ओर जुआ सट्टा शराब बंद करने के लिए आवेदन दिया ।
ग्रामीण युवक,ग्रामीण महिला 


.jpeg)

