सभी खबरें

मुरैना:- गांव वालों ने किया मंत्री दंडोतिया का विरोध, गांव में घुसने भी नहीं दिया, यह है बड़ी वजह

मुरैना:- गांव वालों ने किया मंत्री दंडोतिया का विरोध, गांव में घुसने भी नहीं दिया, यह है बड़ी वजह

 मुरैना:- मुरैना के दिमनी विधानसभा के दतहरा गांव में गिर्राज दंडोतिया का गांव वालों ने जमकर विरोध किया. ग्रामीणों ने मंत्री दंडोतिया को देखते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए. 

 मामला यह है कि गांव के ही दो पक्षों में विवाद को लेकर लड़ाई झगड़े हो गए थे. पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था. जिसके बाद जब मंत्री गिर्राज दंडोतिया गांव पहुंचे तो गांव वालों ने उन्हें गांव में प्रवेश तक नहीं करने दिया. उनके सामने ही मुर्दाबाद के लगातार नारे लगाए. 

 दरअसल मंत्री दतहरा गांव में भ्रमण करने पहुंचे थे. पर मामला दर्ज नहीं होने की वजह से गांव वालों ने अपना आक्रोश दिखाया. जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले ही गांव में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ था. कृषि राज्यमंत्री दंडोतिया पर आरोप लगाते हुए गांव वालों ने कहा कि उनके दबाव के चलते ही पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया. हालांकि मंत्री दंडोतिया गांव वालों को संतुष्ट करने की मन्नतें करते रहे पर फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. 

 ग्रामीणों में भरे इस आक्रोश को देखकर लगता है कि इसका सीधा असर उपचुनाव पर हो सकता है. इसको लेकर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि दिमनी विधानसभा से संभावित उम्मीदवार दंडोतिया हो सकते हैं. 

 इस घटनाक्रम को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है और ट्वीट कर कहा कि 

मंत्री गिर्राज दंडोतिया का विरोध,
जनता ने गाँव में घुसने नहीं दिया;

जनादेश बेंचकर मंत्री की कुर्सी पाने वाले और बिना विधायक बने ही मंत्री बनने वाले गिर्राज दण्डोतिया को मुरैना की सजग और समझदार जनता ने गाँव में घुसने ही नहीं दिया।

लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आ रही जनता को नमन..!

https://twitter.com/INCMP/status/1295174246692458496?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button