सभी खबरें

देखें वीडियो: कैबिनेट मंत्री विजय शाह एम्बुलेंस का फीता काटने गए, पर गाड़ी इतनी खटारा की खुद धक्का देना पड़ा, भड़के

देखें वीडियो: कैबिनेट मंत्री एम्बुलेंस का फीता काटने गए, पर गाड़ी इतनी खटारा की खुद धक्का देना पड़ा, भड़के 

 खंडवा के हरसूद में कैबिनेट मंत्री विजय शाह पहुंचे थे, उन्हें एंबुलेंस का उद्घाटन करना था. एम्बुलेंस का फीता काटने जब वह पहुंचे तो गाड़ी इतनी खटारा थी कि मंत्री ने खुद एम्बुलेंस को धक्का मारकर चालू करने की कोशिश की.लेकिन फिर भी एंबुलेंस चालू नहीं हुई.

जिसके बाद मंत्री शाह ने सीएचएमओ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर फटकार लगाई और दोनों पुरानी एम्बुलेंस को लौटा दिया।

 देखें वीडियो :-

https://twitter.com/GarimaLokniti/status/1395265404788822020?s=19

मंत्री शाह ने कहा कि सीएम से क्षेत्र के लिए दो नई सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस स्वीकृत कराई गई थी। लेकिन यहंा पुरानी लगाकर खड़ी कर दी। बता दें कि बैठक के दौरान दो एम्बुलेंस का शुभारंभ मंत्री कराया जाना था, लेकिन पुरानी व कंडम एम्बुलेंस देखते ही मंत्री शाह ने स्वास्थ्य अमले पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएचएमओं डॉ. डीएस चौहान पर पुरानी एम्बुलेंस लाने के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए अव्यवस्था पर फटकार लगायी। मंत्री शाह ने तो ये तक कह दिया कि जब तक नई एंबुलेंस नहीं आती, तब तक सीएमएचओ का वाहन ही मरीजों के लिए उपयोग में लाया जाए। बैठक में मंत्री शाह ने गरीबों को मुफ्त राशन योजना से 14 हितग्राहियों राशन दिया और समिति सदस्यों से बाजार खुलने के संबंध और कोविड को चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button