सभी खबरें

महाराष्ट्र में Congress-NCP को चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में शामिल 

बीते कुछ दिनों में कांग्रेस और एनसीपी के कई नेता भाजपा में हुए शामिल 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के होने में फ़िलहाल कुछ दिन का समय शेष है | लेकिन, राज्य में विभिन्न दलों के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का सिलसिला अब भी चल रहा है | बीते कुछ दिनों के दौरान कांग्रेस और एनसीपी के कई नेताओं भाजपा में शामिल हो चुके हैं | इसी कड़ी में कांग्रेस के दो विधायक सोमवार के दिन भाजपा में शामिल हो चुके हैं |

भाजपा में शामिल हुए काशीराम पवारा शिरपुर से और गोपालदास अग्रवाल गोंडिआ से कांग्रेस के विधायक हैं | बता दें कि कुछ दिन पहले ही एनसीपी की नमिता मुंडाडा भी भाजपा में शामिल हुईं थी | गौरतलव है कि नमिता का भाजपा मे शामिल होने का फैसला उस समय आया था जब एनसीपी प्रमुख द्वारा उन्हें अपना प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया गया था | इससे पहले अंबेडकर वंचित बहुजन अघड़ी (वीबीए) का एक नेता भी भाजपा में शामिल हुआ था | वीबीए के नेता गोपीचंद पदालकर बीते सोमवार के दिन मुंबई में भाजपा में शामिल हुए थे | 

वैसे बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव की गहमा गहमी में तेजी देखी गई है | दोनों ही प्रदेशों में भाजपा  की सरकार है | लिहाजा प्रत्याशियों का चयन को लेकर पार्टी बेहद सतर्क दिखाई दे रही है | शायद इसी कारण प्रत्याशियों के चयन पर देर रात मंथन चलता रहा है | ऐसा बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों के लिए पहली लिस्ट की घोषणा आज की जा सकती है | दोनों राज्यों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर है | बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा और मतगणना 24 अक्टूबर के दिन होगी |   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button