सभी खबरें

"मौत का कुआ" 11 की गई जान, PM Modi ने जताया दुःख, किया मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजा देने का ऐलान

मध्यप्रदेश/विदिशा : विदिशा जिले में गुरुवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। लाल पठार में एक कुएं में एक बच्चा गिर गया, उसे बचाने जब लोग पहुंचे तो पूरा कुआं ही धंस गया। कुएं के आसपास भारी भीड़ थी, जिसकी वजह से करीब 40 लोग उसमें गिर गए। कुआं धसने की इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन 27 घंटे बाद बंद कर दिया गया। 

अब इस दर्दनाक हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- मध्य प्रदेश के विदिशा में हुए हादसे से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। “जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की तरफ से 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे” 

इस से पहले राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की हैं। घायलों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। 

गौरतलब है कि विदिशा में हुए हादसे ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यहां एक बच्चा कुएं में गिर गया था, जिसे बचाने गए लोग भी हादसे का शिकार हो गए। पूरा कुआं ही धंस गया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button