ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

30 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे राहुल गांधी, पहली सार्वजनिक रैली में शाजापुर के काला पीपल में करेंगे जनसभा को संबोधित

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बस कुछ समय ही बाकी है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास करती नज़र आ रही है। ताकी किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश ना रहे, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सात विभिन्न क्षेत्रों में है और सात दिग्गज इसका नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, केंद्रीय नेताओं का दौरा भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इसी महीने मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। 30 सितंबर को राहुल गांधी का एमपी दौरा प्रस्तावित है। जहां शाजापुर के कालापीपल में राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले वह पहली बार प्रचार करने मध्यप्रदेश पहुंचेंगे। इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके पहले कांग्रेस नेता का शहडोल दौरा रद्द हो चुका है। बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज बीजेपी के दिग्गज नेताओं के दौरों का सिलसिला भी लगातार जारी है तो वहीं कांग्रेस भी अब इसी रेस में आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि आगामी 30 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर आने वाले है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 30 सितंबर को शाजापुर जिले की काला पीपल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे’। हालांकि कि इससे पहले राहुल का शहडोल दौरा होना था पर कुछ कारणवश उसे रद्द करना पड़ा था। जिसके बाद वे अब शाजापुर आ रहे है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि काला पीपल क्षेत्र कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी का क्षेत्र है। जहां राहुल की जनसभा के दौरान काफी लोगों की भीड़ जुटने के आसार हैं।इस दौरे से कांग्रेस को उम्मीद है कि जिस तरह राहुल को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में जनता का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्नेह मिला था। उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी राहुल और कांग्रेस को जनता का साथ और समर्थन दोनों मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button