सभी खबरें

VD Sharma का CM Kejriwal और Congress पर बड़ा हमला, कही ये बात

जबलपुर : हालही में मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी पर करारा निशाना साधा। 

द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर दिए गए केजरीवाल के बयान को वीडी शर्मा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बता दे कि केजरीवाल ने द कश्मीरी फाइल्स को टैक्स फ्री करने के बजाए यूट्यूब पर डालने की बात जाहि थी। जिसको वीडी शर्मा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जबकि, पंजाब के बाद मध्य प्रदेश का रुख कर रही आम आदमी पार्टी को वीडी शर्मा ने कोई चुनौती नहीं माना।

इधर, कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि ये वो लोग हैं जिन्हें भारत की संस्कृति और देश की जनता से कोई प्रेम नहीं है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button