1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

दुबई से कांस्य पदक जीत कर लौटे अमन, भोपाल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

दुबई से भोपाल लौटे बॉक्सिंग खिलाड़ी अमन बिष्ट ने गुरुवार को कांस्य पदक लेकर लौटे पहले उनका स्वागत बड़ी धूम धाम से राजाभोज एयरपोर्ट पर किया गया उस के बाद उन को तंतेया टोपे स्टेडियम में निदेशक खेल एवं युवा कल्याण पवन जैन से मुलाकात की ओर उन्होंने उनको बधाई दी।  

• अमन कांस्य पदक जीत कर लौटे भोपाल
• भारत ने, 2 स्वर्ण, 3 रजत और 4, कांस्य पदक जीते
• मध्य प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी जिन्हें 92 किलोग्राम भार वर्ग में चयन हुआ था

नई दिल्ली/मोहित कुमार पांचाल:-

दुबई से भोपाल कांस्य पदक लेकर लौटे बॉक्सिंग खिलाड़ी अमन बिष्ट गुरुवार को पहले उनका स्वागत बड़ी धूम धाम से राजाभोज एयरपोर्ट पर किया गया उस के बाद उन को तांत्या टोपे स्टेडियम में निदेशक खेल एवं युवा कल्याण पवन जैन से मुलाकात की ओर उन्होंने उनको बधाई दी।  

दुबई मे 21 से 31 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता मे 13 भारतीय मुक्केबाजों ने कोच रोशन लाल की रेकदेख में  हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता मे भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया जिस मे भारत ने, 2 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीते।  इस अवसर पर बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल भी उपस्थित थे, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन कर रहे हैं।  
अमन बिष्ट मध्य प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्हें 92 किलोग्राम भार वर्ग में एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयन हुआ और आपको बता दे कि सोनीपत में हुई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर उन्हें एशियन चैंपियनशिप के लिए चुना गया था।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।