सभी खबरें

नगरीय निकाय चुनाव : "महाराज" हुए एक्टिव, केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, की ये बड़ी मांग, सियासी हलचल तेज़ 

मध्यप्रदेश/ग्वालियर/भोपाल – बीजेपी से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव से पहले एक बार फिर ग्वालियर चंबल पर फोकस करना शुरु कर दिया हैं। ग्वालियर के विकास कार्यों और कई रेल प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। निकाय चुनाव से पहले सिंधिया की इस मुलाकात के कई सियासी मयाने निकाले जा रहे हैं। 

इसकी जानकारी खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीटर के माध्यम से दी हैं। सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से 4 मार्च को मुलाकात कर विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्वालियर रेलवे स्टेशन का विस्तार व विकास जिसमें ग्वालियर के हेरिटेज आर्किटेक्चर को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने। ग्वालियर शहर में नैरोगेज लाइन को विकसित कर फूल बाग से मोतीझील स्टेशन तक एक टूरिस्ट ट्रेन के रूप में चलाए जाने और ग्वालियर से श्योपुर व आगे कोटा-राजस्थान तक ब्रॉडगेज लाइन प्रोजेक्ट को समयबद्ध कार्यक्रम चलाकर बजट प्रावधान बढ़ाकर पूर्ण करने  की मांग की गई। रेल मंत्री पीयूष गोयल जी का हृदय से आभार। मुझे पूरा विश्वास है कि ग्वालियर के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्टस की गति बढ़ेगी।

बता दे सिंधिया ने मप्र नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव से पहले ये बड़ी मांग की हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प हो गया है कि क्या चुनाव से पहले सिंधिया की ये मांग पूरी होती है या नहीं। मालूम हो कि ये पहला मौका नहीं है जब सिंधिया ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मांग की हो, इस से पहले भी उन्होंने फरवरी में रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा कर ग्वालियर प्रोजेक्ट्स के विकास की मांग की थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button