सभी खबरें

UP Live: अबतक 10 हज़ार लोगों पर FIR दर्ज, बिगड़ते हालात को देखते हुए सीएम ने रद्द किया कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश / खाईद जौहर – उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा हैं। यहां लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा हैं। प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ योगी सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

एक्शन में आई यूपी पुलिस 

  • 10000 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया हैं। 
  • जुर्माना लगाकर वसूली नोटिस भेज रही है पुलिस। 
  • जुर्माना नहीं चुकाने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी। 

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सभी कार्यक्रम किये रद्द 

उत्तर प्रदेश में हालात को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बता दे कि सीएम योगी को आज अमेठी जाना था लेकिन अब वे नहीं जा रहे हैं। 

लखनऊ में प्रदर्शनकारी और भीड़ को उकसाने पर कार्यवाई 

  • बताया जा रहा है कि लखनऊ में 218 लोगों को जेल भेजा गया हैं। 
  • लखनऊ हंगामे के बाद 218 लोग जेल भेजे गए हैं। 
  • इन सबकी पहचान प्रदर्शनकारियों और भीड़ को उकसाने वालों के तौर पर की गई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button