सभी खबरें

कोरोना से कैबिनेट मंत्री का निधन, CM ने भी स्थगित किया अपना दौरा

उत्तर प्रदेश – देश भर में फैला कोरोना वायरस अब तक लाखों लोगों की जान ले चुका हैं। आम आदमी से लेकर जनप्रतिनिधि तक इसमें शामिल हैं। बता दे कि अब उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण भी कोरोना से लड़ाई नहीं लड़ सकी, और आज उनका निधन हो गया। 

बताया जा रहा है कि वो 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं, बाद में इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार मंत्री कमलारानी को पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड से जुड़ी समस्या थी। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें बड़े वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। रविवार को सुबह 9:00 बजे उनका निधन हो गया।

कैबिनेट मंत्री के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ उठी हैं। कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया हैं। इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज का अपना अयोध्या दौरा स्थगित कर दिया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button