पूर्व वन मंत्री ने सिंधिया पर लगाया यह बड़ा आरोप, मची सनसनी

पूर्व वन मंत्री ने सिंधिया पर लगाया यह बड़ा आरोप, मची सनसनी
मध्यप्रदेश में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है इसी बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस नेता ने बड़ा आरोप लगाया है.
मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेता और पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में आने के लिए पचास करोड़ और मंत्री पद का ऑफ़र दिया था इस आरोप से अब सनसनी मच गई है.
वीडियो जारी कर उमंग सिंघार ने यह बात कही है. उन्होंने कहा कि बीडी शर्मा बार बार यह बात कह रहे थे कि उनका नाम बताइए जिन्होंने यह बात कही इसीलिए आज मैं यह स्पष्ट करता हूं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुझे 50 करोड़ का ऑफर देते हुए कहा था कि आप की आर्थिक स्थिति सही नहीं है हम आपके लिए भाजपा में बात कर चुके हैं..
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात भी कही थी कि कांग्रेस में आपका भविष्य नहीं है इसीलिए आप भाजपा में आ जाएं. यह बात उस वक्त की है जब सिंधिया समर्थक विधायक बेंगलुरु गए हुए थे.




