सभी खबरें

कमलनाथ के आवास पर विधायकों की बैठक, उमंग सिंघार FIR मामलें में बनेगी रणनीति.. जताई जा रही ये उम्मीद

मध्यप्रदेश/भोपाल : कांग्रेस नेता उमंग सिंगार पर आत्महत्या के लिए दुश प्रेरित करने की FIR का मामला गरमा का जा रहा हैं। दरअसल, बीते दिनों उमंग सिंघार के बंगले में एक महिला मित्र सोनिया भारद्वाज ने आत्महत्या कर ली। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उमंग सिंघार का नाम लिखा हैं। महिला ने सुसाइड नोट में परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही हैं।

पुलिस इस मामले में साफ तौर पर कह रही है कि उसके पास पर्याप्त साक्ष्य सबूत हैं वहीं मृतका के बेटे का कहना है कि उमंग को गलत फंसाया जा रहा है और वे उसके लोकल गार्जियन की तरह है लिहाजा FIR वापस होना चाहिए। 

इसी बीच कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से उमंग सिंघार के समर्थन में उतार आई हैं।

इस मामले को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के श्यामला हिल्स स्थित आवास पर दोपहर 12 बजे कांग्रेस के लगभग 30 विधायक इकट्ठे होंगे जिनमें ज्यादातर आदिवासी विधायक हैं और यह सब मिलकर उमंग के पक्ष में क्या किया जा सकता है इस बारे में रणनीति बनाएंगे।

उम्मीद जताई जा रहीं है कि इस बैठक के बाद कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलने का समय मांगे और उमंग सिंगार के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करें।

बता दे की घटना के बाद पूर्व मंत्री के बंगले के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। बताया जा रहा है कि महिला पिछले 25 दिनों से दिल्ली से आकर भोपाल के शाहपुरा बी सेक्टर स्थित उमंग सिंघार के बंगले में रह रही थी। घटना के बाद हड़कंप मच गया हैं। वही सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button