सभी खबरें

भारत दौरे पर ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन, PM Modi के साथ करेंगे शिखर बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

नई दिल्ली : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आज दो दिन के दौरे पर भारत पहुंच गए हैं। जहां वो गुजरात में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वह शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को पीएम मोदी के साथ शिखर बैठक करेंगे। यह पहला मौका है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री गुजरात का दौरा कर रहे हैं। 

उम्मीद की जा रही है कि जॉनसन की इस विजिट से इस तरफ अहम प्रगति होगी। ब्रिटेन, भारत के साथ सालाना कारोबार को 2.89 लाख करोड़ तक ले जाने का इच्छुक है। बताया जा रहा है कि गुजरात में ब्रिटिश पीएम जॉइंट ट्रेड के कई महत्वपूर्ण निवेश प्रस्तावों की घोषणा करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कल दिल्ली में होने वाली बैठक में पीएम मोदी और जॉनसन के बीच यूक्रेन युद्ध पर भी बातचीत होगी। भारत अपना पक्ष रखेगा। पश्चिमी देश इस युद्ध में भारत को अपने साथ खड़े देखना चाहते हैं। जबकि भारत तटस्थ रुख अपनाए हुए है, लेकिन कई पश्चिमी देशों के नेताओं के साथ बैठक के माध्यम से भारत ने शांति के पक्ष में आवाज उठाई है।

एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि मोदी-जॉनसन की मीटिंग में इंडो-पैसिफिक भी मुख्य मुद्दा रहेगा। ब्रिटेन इस इलाके में किसी भी तरह की जबरदस्ती का कड़ा विरोध करता है। दूसरी तरफ भारत इस रीजन को सभी के लिए खुला रखने का हिमायती है।

इसके अलावा भारत, ब्रिटेन में 5300 करोड़ रुपए के निवेश समझौतों पर सहमति दे चुका है। उधर, 2023 में G-20 बैठक की अध्यक्षता भारत के पास होगी। ब्रिटेन इस बैठक में अहम भूमिका के साथ हिस्सेदारी करना चाहता हैं। इस पर भी चर्चा होगी।

इधर, ब्रिटिश प्रधानमंत्री गुरुवार को ब्रिटिश पीएम की भारत दौरे से पहले 'नए युग की ट्रेड डील' (अर्ली हार्वेस्ट डील) की काफी ज्यादा चर्चा है। इस डील को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से अलग हटकर बताया जा रहा है। इस अर्ली हार्वेस्ट डील में गुड्स एंड सर्विसेज और निवेश को ही नहीं बल्कि इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI टैग) और सतत विकास को भी शामिल किया जाएगा। जॉनसन की यात्रा के समय इस पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button