सभी खबरें

कांग्रेस को मज़बूत करने में जुटे प्रशांत किशोर, बताया ये मास्टर प्लान, राहुल गांधी भी सहमत 

नई दिल्ली : कांग्रेस ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से एक बार हाथ मिलाया है। जिसके बाद प्रशांत किशोर लगातार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेताओं को पार्टी को मज़बूत करने के लिए प्रेजेंटेशन दे रहे है। 

पीके ने बताया कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए 5 रणनीतिक कदम उठाने होंगे। 

  • 1- नेतृत्व के मुद्दे को हल करना होगा
  • 2- गठबंधन से जुड़े मुद्दे को सुलझाना होगा
  • 3- पार्टी के पुराने सिद्धांतों पर लौटना होगा
  • 4- जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं की फौज बनानी होगी
  • 5 -कांग्रेस के कम्युनिकेशन सिस्टम में बदलाव करने की जरूरत 

बता दे कि 2014 लोकसभा चुनाव में हार के बाद से कांग्रेस के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आ रही है। पीके ने अपनी प्रेजेंटेशन में बताया कि 1984 के बाद कैसे कांग्रेस का वोट% लगातार घटा है। 

इस दौरान पीके ने भारत की जनसंख्या, वोटर, विधानसभा सीटें, लोकसभा सीटों तक के आंकड़े पेश किए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसान और छोटे व्यापारियों की संख्या तक का जिक्र किया है। इसमें 2024 में 13 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटरों पर भी फोकस किया गया है। 

वहीं, न्यूज़ एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी को सुझाव दिया है कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अकेले दम पर चुनाव लड़ना चाहिए, जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्‍ट्र में उसे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करना चाहिए। उनके इस सुझाव पर राहुल गांधी ने अपनी सहमत दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button