ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

उज्जैन: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हुआ अनुष्ठान: कुण्डेश्वर महादेव मंदिर में मॉडल रखकर किया अभिषेक

उज्जैन। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में में स्थित सांदीपनि आश्रम स्थित श्री कुण्डेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को विशेष पूजा की गई। शिवलिंग का अभिषेक कर चंद्रयान की बिना विघ्न लैंडिंग के लिए मंत्रों का जाप भी किया गया।

इस दौरान पंडित शैलेष व्यास ने बताया कि मंदिर में चंद्रयान-3 के मॉडल को रखकर पूजन किया गया। लैंडिंग की उलटी गिनती शुरू होने के बाद विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना हुई। उन्होंने बताया कि इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ बीती 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। जहाँ उन्होंने श्री कुण्डेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे थे। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान महाकालेश्वर को तीनों लोकों का स्वामी माना जाता है। उन्हें पाताल, धरती और आकाश में सर्वप्रथम और सर्व पूज्य कहा गया है। यही कारण है कि इसरो प्रमुख ने महाकाल मंदिर में चंद्रयान- 3 की सफलता के लिए कामना की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button